Social Profiles

Friday 5 February 2016

पाकिस्तान की ये लेडी राइडर अपनी बाइक से घूम चुकी है पूरी दुनिया!

समाज में जो भी महिलाएं परंपरागत तरीकों और रूढ़िवादी विचारों को छोड़कर नया रास्ता चुनती हैं, उन्हें समाज अक्सर हीरोस के तौर पर देखता है। इसके अलावा उनका संघर्ष सशक्तीकरण का रास्ता भी तैयार करता है। महिलाओं की इसी नई सोच का एक उदाहरण पाकिस्तान की इस लड़की ने पेश किया है।


तस्वीर में जिस लड़की को आप देख रहे हैं, इसका नाम है जीनत इरफान। जीनत ने अपनी बाइक से पूरी दुनिया घूम ली है। जीनत ने अपने मरहूम पिता की ख्वाहिश पूरी करने के लिए ऐसा किया है। उसके पिता हमेशा ही पाकिस्तान में अपना घर छोड़कर दुनिया में घूमना चाहते थे।

जीनत अपने परिवार में सबसे बड़ी संतान है और क्योंकि उसके पिता की मौत जल्दी हो गई, इसलिए उसने उनके जिंदगी के ख्वाब को पूरा करने का फैसला किया। 21 साल की लाहौर की छात्रा से लेकर महिला बाइक राइडर तक का सफर उसके लिए काफी मुश्किल था। इसके लिए काफी निर्भीकता की जरूरत थी। लेकिन पिछले दो सालों में जीनत एक निर्भीक बाइक राइडर बन गई है।

साल 2013 में जीनत के छोटे भाई ने उसके लिए छोटे 70 सीसी इंजन की एक बाइक खरीदी। उस समय उसके लिए गीयर और क्लच संभालना एक मुश्किल काम था। लेकिन अभ्यास से वह इन्हें संभालना सीख गई। एक ट्रैवलर के तौर पर दूसरे ट्रैवलर्स की तरह ही उसकी भी पहली डेस्टिनेशन कश्मीर थी। लेकिन इसके बाद वह कई दूसरे स्थानों पर भी गई।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से मुरे तक जाने में उसने कई तरह के प्राकृतिक नजारे देखे। इसके बाद वह मुजफ्फराबाद गई। जो पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर की राजधानी है। यह सफर नीलम घाटी तक पहुंचा। अगस्त 2015 में जीनत लाहौर से उत्तरी पाकिस्तान होते हुए खुन्जेराब पास तक गई। जो चीन के बॉर्डर पर स्थित है। इसके अलावा वह देवसाई मैदान और चिलास भी जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment