Social Profiles

Sunday 14 February 2016

दीप्ति किडनैपिंग: पुलिस को एक तरफा प्यार का शक, चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने स्नैपडील की सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीप्ति सरना के किडनैपिंग केस में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक बदमाश भी शामिल है। मुख्य आरोपी देवेंद्र भी पुलिस के गिरफ्त में है। मिली जानकारी के अनुसार दीप्ति इसे नहीं जानती थी। पुलिस को इस केस में एक तरफा प्यार का शक है। पुलिस इस मामले में दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेगी। 




इससे पहले गाज़ियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार दोपहर को दीप्ति के साथ उनके घर पर एक घंटे से भी ज़्यादा बात की। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह ने 24 वर्षीय दीप्ति से बात करने के बाद कहा, "मैं कह सकता हूं कि ऐसा कोई था जो उन्हें जानता था। उन्होंने मुझसे कहा कि वो नहीं जानती कि इस मामले में कौन लोग थे। लेकिन हमें शक है कि मास्टरमाइंड कोई परिचित हो सकता है।"

बता दें कि दीप्ति शुक्रवार सुबह गाज़ियाबाद में अपने घर पहुंची थीं। दीप्ति ने कहा था कि उन्हें चार लोगों ने अपहरण करने के बाद बंधक बना रखा था। दीप्ति बुधवार शाम को ऑफिस से घर आ रही थीं कि ऑटोरिक्शा से उनका अपहरण कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment