Social Profiles

Wednesday 24 February 2016

खली ICU में भर्ती, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण

बुरी तरह घायल हुए द ग्रेट खली को आईसीयू में भर्ती कर दिया गया है। उत्तराखंड के हल्द्धानी में द ग्रेट खली रिटर्न्स शो में रेसलिंग के दौरान खली गंभीर रुप से घायल हो गए थे। 



खली को बृजलाल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कर दिया गया है। डाक्टरों के मुताबिक खली को 24 घंटे तक वाच किया जाएगा और फिलहाल खली को आराम की जरूरत है। खली के सिर में खुली चोट के अलावा गर्दन, छाती और दिमाग में चोट है। खली ने रीढ़ की हड्डी में भी दर्द बताया है।

खली को हल्‍द्वानी से देहरादून रवाना कर ‌दिया गया है। जहां से वह सहस्रधारा हैलीपैड पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रेसलिंग के दौरान खली से फाइट करने तीन-तीन विदेशी रेसलर पहुंचे। उन्होंने खली पर लात-घूसे और कुर्सियों से प्रहार किया। जिससे खली बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

No comments:

Post a Comment