Social Profiles

Wednesday 2 March 2016

ये है सबसे कम उम्र की अरबपति लड़की

नॉर्वे में रहने वाली महज़ 19 साल एलेक्जैंन्द्रा एंडरसन सबसे कम उम्रकी अरबपति है। फोर्ब्स ने दुनिया के अरब पतियों की लिस्ट जारी की है। हालांकि एलेक्जैन्द्रा और उसकी बहन कैथरीना एंडरसन भी उसी के बराबर हैसियत रखती है, मगर वो 20 साल की हो चुकी है। इसलिए एलेक्जैन्द्रा का नाम सबसे कम उम्र की अरब पतियों की सूची में शामिल किया गया है। 



'न्य यॉर्क डेली न्यूज़ ने' लिखा है कि फर्ड नाम की एक कंपनी में उन दोनों का शेयर है और दोनों ने एक बराबर 42.2% का निवेश किया है। 'न्य यॉर्क डेली न्यूज़ ने' फोर्ब्स के हवाले से लिखा है कि इन दोनों अरबपति बहनों को सारी संपत्ति विरासत में मिली है, लेकिन खास बात है कि सबसे कम उम्र के शीर्ष तीन अरबपति नॉर्वे के ही हैं।

हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है एंडरसन बहनों के पिता जॉन एच एंडरसन से टैक्स बचाने और फेमिली मेंम्बर्स को बिजनेस में शामिल करने के लिएअपनी संपत्ति का बटबारा कर दिया है। दोनों अरबपति बहनों के बारें में बताया जाता है कि वो अथाह संपत्ति की मालिक होने के बावजूद बिल्कुल सामान्य लड़कियों की तरह रहती हैं उन्होंने सेकेंड हैंड कार खरीदी है।
Read more ...

'बेवॉच' की विलेन प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अवतार

हॉलिवुड में एबीसी हिट टीवी सीरीज़ क्वांटिको के साथ आग़ाज़ करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब वहां बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। हॉलिवुड फिल्मों में प्रियंका 'बेवॉच' से एंट्री करने जा रही हैं। 



'बेवॉच' की कहानी बीच पर लाइफगार्ड्स के इलीट ग्रुप के लीडर के इर्दगिर्द घूमती है। ये रोल डायने जॉनसन ने निभाया है। उनकी जोड़ी पूर्व ओलंपियन ज़ैक एफ्रॉन ने निभाया है।

प्रियंका फिल्म में विलेन विक्टोरिया डीड्स का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका के स्टिल्स पहली बार जारी किए गए हैं। इसमें वो लो कट ब्लाउज़ और सफेद स्कर्ट में बहुत ग्लैमरस नज़र आ रही हैं। ये स्टिल्स फ्लोरिडा में बोका रेटोन की लोकेशन पर लिए गए।

फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले द रॉक ने बताया कि प्रियंका ने दो हफ्ते पहले ही कास्ट को ज्वाइन किया। द रॉक के मुताबिक प्रियंका का नाम अब दुनिया की बड़ी स्टार्स में शुमार होता है।
Read more ...