Social Profiles

Monday 1 February 2016

ऑस्कर अवार्ड शो होस्ट करेंगी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर अवार्ड शो होस्ट करेंगी। बताया जा रहा है कि इस बार का ऑस्कर बेहद खास रहने वाला है और इसकी वजह बनी हैं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। 


हॉलिवुड के सबसे बड़े ईवेंट को होस्ट करने की जिम्मेदारी को प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी। अकेडमी अवॉर्ड्स के हैंडल से ट्विटर पर 13 अन्य प्रजेंटर्स के नामों की घोषणा की गई है, जिनमें से एक नाम प्रियंका चोपड़ा का भी है।

ऑस्कर अवॉर्ड्स के प्रजेंटर की इस लिस्ट में स्टीव करेल, क्विंसी जोन्स, ब्यांग-हान ली, जैरेड लेटो, जुलिएन मोर, ओलिविया मान, मार्गअ रॉबी, जेसन सीगल, ऐंडी सर्किस, जेके सिमन्स, केरी वॉशिंगटन और रीस विदरस्पून के नाम भी शामिल हैं।

बता दें कि पिछले दिनों हुए हॉलिवुड ‘सैग अवॉर्ड्स’ में भी बतौर प्रजेंटर पहुंचीं थीं प्रियंका चोपड़ा। इससे पहले प्रियंका अमेरिकन टीवी शो ‘क्वॉन्टिको’ में भी भाग ले चुकी हैं। इसमें उन्होंने एक एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस की भूमिका निभाई है। इस शो के लिए उन्हें न्यूकमर का ‘पीपल्स चॉइस अवॉर्ड’ भी मिल चुका है।

No comments:

Post a Comment