Social Profiles

Thursday 28 January 2016

भारत के लिए भी खतरा बन सकता है ज़ीका वायरस- WHO

विश्व स्वास्थय संगठन (डब्लूएचओ) ने कहा है कि ज़ीका वायरस भारत के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इसलिए समय से पहले बचाव के उपाय कर लेने चाहिए। डब्लूएचओ ने कहा है कि ज़ीका वायरस एडीस मच्छर के काटने से फैलता है। इसी मच्छर से डेंगी और चिकिनगुनिया जैसे घातक वायरल बुखार भी फैलते हैं। डेंगी नें भारत में पिछले चार-पांच सालों में काफी कहर बरपाया है।


इसलिए आशंका है कि ज़ीका भारत पर भी असर कर सकता है। ज़ीका वायरस अमेरिका के 22 देशों और ब्राजील में हजारों गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर हमला कर चुका है। ज़ीका से समय पूर्व बचाव के लिए केंद्रीय स्वाथ्य विभाग ने सेंटर फॉर कम्यूनिकेबल डिसीज (सीडीसी) को चिट्ठी लिख कर वायरस से संक्रमित मरीज की जांच के लिए टेस्टिंग किट की मांग की है। इसके अलावा सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी अनुरोध किया है कि ज़ीका वायरस से संबंधित गाइड लाइंस, इलाज और बचाव के लिए भारत के लिहाज से मदद करे।

No comments:

Post a Comment