Social Profiles

Thursday 28 January 2016

कम्प्यूटर साइंस की छात्रा ने आगरा की महिला के साथ रचाई शादी

फरीदाबाद के एक सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा ने कथित तौर पर 25 वर्षीय महिला के साथ 'शादी' कर ली है। बताया जा रहा है कि जिस महिला से शादी की है वह आगरा की रहने वाली है। 


मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कम्प्यूटर साइंस में पढ़ाई करने वाली फाइनल वर्ष की छात्रा ने 4 जनवरी को घर छोड़ दिया। जिसके बाद, 15 जनवरी को उसके पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उसे अगवा करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है।

लड़की के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके फोन कॉल्स की डीटेल्स निकलवाईं। उसे आगरा के देवरी में एक महिला के घर में ट्रेस किया।

तीन दिन पहले, यह लड़की देवरी में कॉस्मेटिक शॉप चलाने वाली 25 वर्षीय महिला के साथ एसडीएम और सारन पुलिस स्टेशन इंचार्ज के सामने पेश हुई और उसने दोनों के बीच शादी का 'हलफनामा' पेश किया। पुलिस का कहना है कि जबकि, समलैंगिक शादी देश में गैर-कानूनी है, फिर भी क्योंकि दोनों ही व्यस्क हैं, इसलिए वे उन्हें साथ रहने से नहीं रोक सकते।

No comments:

Post a Comment