Social Profiles

Sunday 24 January 2016

अमित शाह आज दोबारा बनेंगे भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष के रूप में अमित शाह रविवार से नये कार्यकाल की शुरूआत करने वाले हैं क्योंकि उनका पुनर्निर्वाचन लगभग तय है। नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद हैं। अमित शाह को दूसरा कार्यकाल सौंपे जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। अमित शाह की ताजपोशी की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

समझा जाता है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अमित शाह को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

अमित शाह का नया कार्यकाल तीन साल का होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के बेहद भरोसेमंद माने जाने वाले शाह को पिछले साल उस वक्त अध्यक्ष चुना गया था जब राजनाथ सिंह केंद्र में मंत्री बना दिए गए थे।  
मोदी ने शनिवार रात शाह और उनकी टीम के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। शाह के अध्यक्ष रहते भाजपा महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर की सत्ता में काबिज हुई, लेकिन दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनावों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। बहरहाल, पार्टी सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया कि उनके ‘ऊर्जावान और केंद्रित रहने वाले’ नेतृत्व ने संगठन को मजबूत किया है।

No comments:

Post a Comment