Social Profiles

Thursday, 28 January 2016

शनि शिंगणापुर के बाद अब हाजी अली दरगाह में प्रवेश के लिये महिलाओं का प्रदर्शन

महाराष्ट्र में शनि शिंगणापुर में पूजा करने के लिए लड़ाई लड़ रही महिलाओं के अलावा मुंबई के हाजी अली दरगाह में भी महिलाओं ने प्रवेश के लिए लड़ाई शुरू कर दी है। 


दरगाह के एक प्रतिबंधित एरिया में जाने के लिए मांग कर रही महिलाओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन के बीच कहा कि यह धर्म नहीं ‘पितृसत्ता’ है जो महिलाओं पर प्रतिबंध लगाता है।

उन्होंने कहा, ‘यह इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है। संविधान ने आपको समान अधिकार दिया है, इस्लाम संविधान का समर्थन करता है।’ बता दें कि दरगार के एक पवित्र स्थल पर महिलाओं के जाने पर पाबंदी है जिसे लेकर मुकदमा चल रहा है। फिलहाल यह मुकदमा मुंबई हाई कोर्ट में है।

No comments:

Post a Comment