Social Profiles

Saturday, 23 January 2016

सुमित्रा महाजन का बड़ा बयान, आरक्षण के लिए मेरे जैसे नेता जिम्मेदार

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर औऱ वरिष्ठ बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन आरक्षण को लेकर बड़ा दिया. सुमित्रा महाजन ने आरक्षण के लिए नेताओं को जिम्मेदार बताया है. लोकसभा स्पीकर के मुताबिक देश में 60 साल बाद भी जातिवाद पर काबू नहीं पाया जा सका है.
अहमदाबाद में स्मार्ट सिटीज को लेकर हुए कार्यक्रम में बोलते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा, ”जिनके लिये आरक्षण दिया गया था उनका उत्थान अब तक नहीं हुआ है. यह चिंता की बात है. इसके लिए शायद मेरे जैसे नेता ही जिम्मेदार हैं.” महाजन ने आगे कहा, ”अंबेडकर जी ने कहा था, आरक्षण 10 साल के लिए दिया जाना चाहिए. इसके बाद इसकी समीक्षा होनी चाहिए. पिछड़े लोगों को इस स्तर पर लाना चाहिए. हमने ऐसा कुछ नहीं किया. हमने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया और ना ही इसकी समीक्षा की.”

No comments:

Post a Comment