Social Profiles

Monday, 25 January 2016

सुशांत सिंह राजपूत ने दिया रणवीर सिंह को 'रॉयल इग्नोर'!

बॉलिवुड में रणवीर सिंह के सितारे बुलंद हैं। बाजीराव मस्तानी के सुपरहिट होने के बाद रणवीर के करियर के ग्राफ को नई ऊंचाई मिली है। रणवीर इन दिनों किसी भी अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लें, उनका कॉन्फिडेंस, बॉडी लैग्वेज़ ही उनके स्टार स्टेट्स को बयां कर देता है। लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि रणवीर अवॉर्ड फंक्शन में अपने से जूनियर किसी एक्टर का अभिवादन करें और वो एक्टर उन्हें रॉयल इग्नोर (अनदेखी) दे दे। यह एक्टर और कोई नहीं सुशांत सिंह राजपूत हैं।

डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर हालिया एक अवॉर्ड समारोह में सुशांत के पास तक चल कर गए लेकिन सुशांत ने रणवीर की पूरी तरह अनदेखी कर दी। ऐसे में हर कोई आश्चर्य कर सकता है कि सुशांत को भला रणवीर से क्या नाराज़गी हो सकती है। क्या इसकी वजह ये है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' के लिए सुशांत पहली पसंद थे। सुशांत ने डेट्स की दिक्कत की वजह से इस फिल्म को छोड़ दिया था। यहीं नहीं यशराज फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म 'बेफ़िक्रे' के लिए भी सुशांत पहली पसंद थे लेकिन वहां भी रणवीर ने उन्हें रिप्लेस किया है।

No comments:

Post a Comment