Social Profiles

Saturday, 23 January 2016

प्रिंस नरूला ने जीता बिग बॉस 9 का खिताब

बिग बॉस 9 के फाइनल एपिसोड में प्रिंस नरूला को विजेता घोषित किया गया। जब‌कि उप‌विजेता ऋषभ सिन्हा रहे।प्रिंस नरूला को 35,18,909, ऋषभ सिन्हा को 34,01,889, मंदाना करीमी को 32,67,008 और रोशेल मारिया राव को 27,56,708 वोट मिले।

आखिरी चार फाइनलिस्ट में प्रिंस के अलावा मंदाना करीमी, ऋषभ सिन्हा और रोशेल राव शामिल थे। शो के फिनाले एपिसोड में चारों प्रितभागियों को अपनी अपनी मूर्ती के सामने खड़ा होना था और बटन दबाना था। जिसे सबसे कम वोट मिले होंगे उसकी मूर्ती फट जाएगी और वो आउट हो जाएगा।

 बिग बॉस 11 अक्टूबर 2015 को शुरू हुआ ये शो आखिरकार तीन महीने बाद खत्म हुआ जिसे सलमान खान ने होस्ट किया। इस प्रक्रिया में सबसे पहले रोशेल राव आउट हुईं। प्रिंस नरूला ने बाकी तीन प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए विजेता की ट्रॉफी और कैश प्राइज हासिल किया।

No comments:

Post a Comment