Social Profiles

Wednesday, 27 January 2016

डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के घर पर MCD कर्मचारियों ने कूड़ा फेंका

राजधानी में एकबार फिर आने वाली बदबूदार आफत आ गई है। दिल्ली की एमसीडी के 20 संगठनों से जुड़े करीब डेढ़ लाख कर्मचारी ने बकाया सैलरी की मांग को लेकर तीन दिनों की हड़ताल कर दी हैं।

आज कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन है। विऱोध जताने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के घर पर पहुंच गए और कूड़ा फेंक दिया। विरोध कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

No comments:

Post a Comment