Social Profiles

Wednesday, 27 January 2016

शकीरा के इस गाने ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूट्यूब पर 1 अरब लोगों ने देखा

हॉलीवुड पॉप सिंगर शकीरा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस बीच इनके एक गाने ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

यह सॉन्ग है 2010 फीफा विश्व कप का आधिकारिक थीम सॉन्ग 'वाका-वाका'। इसे यूट्यूब पर एक अरब लोगों ने देखा है। इसके बाद ऐसा करने वाली शकीरा तीसरी लातीन अमेरिकी कलाकार बन गई हैं। इनसे पहले ब्रूनो मार्स, मार्क रॉनसन और एनरिक इग्लेसियस यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

शकीरा ने ट्वीट किया कि वाह! वाका वाका को एक अरब से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वह गाना और वह वीडियो जिसने मेरी दुनिया बदल दी।

No comments:

Post a Comment