Social Profiles

Tuesday, 26 January 2016

व्हाट्सएप यूज करने वाले जरूर पढें यह खबर

व्हाट्सएप जल्द ही एक ऐसा फीचर लांच करने वाला है जिससे फेसबुक और व्हाट्सएप को एक साथ इंटीग्रेट किया जा सकेगा। इस इंटीग्रेशन से फेसबुक यूज़ करना और आसान हो जायेगा। एंड्रायड डेवलपर जेवियर सैंटोस के मुताबिक एंड्रायड के लिए बनाए गए व्हाट्सएप के नये वर्जन में यह सुविधा होगी।

यूजर्स अपने फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट को आपस में कनेक्ट कर सकेंगे। फेसबुक ने व्हाट्सएप को 2014 में खरीद लिया था। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले वक्त में दोनों सर्विस को जोड़ा जा सकता है लेकिन अब यह कयास सही साबित होने वाले हैं।

No comments:

Post a Comment