Social Profiles

Wednesday 2 March 2016

'बेवॉच' की विलेन प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अवतार

हॉलिवुड में एबीसी हिट टीवी सीरीज़ क्वांटिको के साथ आग़ाज़ करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब वहां बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। हॉलिवुड फिल्मों में प्रियंका 'बेवॉच' से एंट्री करने जा रही हैं। 



'बेवॉच' की कहानी बीच पर लाइफगार्ड्स के इलीट ग्रुप के लीडर के इर्दगिर्द घूमती है। ये रोल डायने जॉनसन ने निभाया है। उनकी जोड़ी पूर्व ओलंपियन ज़ैक एफ्रॉन ने निभाया है।

प्रियंका फिल्म में विलेन विक्टोरिया डीड्स का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका के स्टिल्स पहली बार जारी किए गए हैं। इसमें वो लो कट ब्लाउज़ और सफेद स्कर्ट में बहुत ग्लैमरस नज़र आ रही हैं। ये स्टिल्स फ्लोरिडा में बोका रेटोन की लोकेशन पर लिए गए।

फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले द रॉक ने बताया कि प्रियंका ने दो हफ्ते पहले ही कास्ट को ज्वाइन किया। द रॉक के मुताबिक प्रियंका का नाम अब दुनिया की बड़ी स्टार्स में शुमार होता है।

No comments:

Post a Comment