Social Profiles
Showing posts with label Sports. Show all posts
Showing posts with label Sports. Show all posts

Tuesday, 9 February 2016

हार के बाद धोनी ने ली चुटकी, कहा...

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए तैयार की गई पिच पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भारतीय विकेट की बजाय इंग्लिश विकेट था। मैच के बाद होने वाले कार्यक्रम में धोनी ने कहा कि जिस तरह के विकेट पर हम पिछले एक महीने ऑस्ट्रेलिया में खेले हैं उससे यह विकेट पूरी तरह से अलग था।


धोनी ने कहा कि यह इंग्लिश विकेट की तरह ज्यादा था। उछाल वाली और अलग तरह की पिच थी। विकेट को सही तरह से रोल नहीं किया गया। विकेट को देखते हुए हम बड़े शॉट नहीं खेल पाए जैसा कि हम खेलते हैं।उनसे पूछा गया कि एक महीने ऑस्ट्रेलिया में खेलने के बाद क्या भारतीय परिस्थितियों में ढलना मुश्किल रहा, इस पर धोनी ने कटाक्षपूर्ण जवाब देते हुए कहा कि भारतीय परिस्थितियों से ज्यादा इंग्लिश पस्थितियां थीं।

धोनी ने कहा कि उन्हें लगा कि अगर 25-30 रन और बनते तो इससे मुकाबला और दिलचस्प हो सकता था। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमाल ने भी धोनी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि जब उन्होंने पिच पर नई घास देखी तो समझ गए कि टॉस महत्वपूर्ण होगा।
Read more ...

T-20 वर्ल्ड कप में देखने को नहीं मिलेगा धड़कनें रोक देने वाला मुकाबला...यह है वज़ह !

ऐसा लग रहा है कि क्रिकेट के दीवानों को दिल थामने वाले भारत-पाक के मुकाबले इस बार देखने को नहीं मिलेगे। आशंका है कि अगले महीने आठ मार्च से शुरु होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम शामिल नहीं होगी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को सिक्योरिटी क्लियेरेंस देने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तान सरकार और पीसीबी ने आईसीसी से आग्रह किया था कि पाकिस्तान के खेले जाने वाले मैच किसी न्यूट्रल प्लेस पर आयोजित करवा लिये जायें।


आईसीसी ने फिल्हाल पाकिस्तान के आग्रह को टाल दिया है। पीसीबी चीफ शहरयार खान ने कहा है कि शिव सेना की धमकियों को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत भेजना खतरे से खाली नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसीलिए आईसीसी से आग्रह किया गया है कि पाकिस्तान के मैच भारत की जगह किसी दूसरे देश में करवाये जायें। पीसीबी के इस आग्रह पर आईसीसी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि दुबई में हुई मीटिंग में पाकिस्तान के आग्रह पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि आईसीसी ने पाकिस्तान को अपनी टीम के सदस्यों के नाम भेजने के लिए दो दिन का समय एक्सटेंड किया था, जिसकी अवधि आज खत्म होने वाली है।
Read more ...