Social Profiles
Showing posts with label Business. Show all posts
Showing posts with label Business. Show all posts

Tuesday, 9 February 2016

कभी गैरेज में करते थे काम, अब है 150 कारों, 3000 अकाउंट्स और 23 होटल्स के मालिक

गैराज में 4 से 5 हजार के लिए काम करने वाला व्यक्ति क्या कभी अरबों का मालिक हो सकता है। अगर इसका उत्तर हां मिले तो आप भी हैरान हो जाएंगे। लेकिन ये सच है। हम बात कर रहे हैं गौतम कुंडू के बारे में। कभी गैराज में काम करने वाले गौतम कुंडू की संपत्ति के बारे में आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे। 




जनवरी 2016 के अंत में घोटाले के आरोप में गिरफ्तार रोज वैली के मालिक गौतम कुंडू के पास 150 लग्जरी कारें, 700 एकड़ जमीन 12 राज्यों में फैली है। आपको बता दें कि उसके पास 23 होटल्स भी हैं। केवल इतना ही नहीं उनके पास मौजूद कारों में कई विदेश से मंगाई गई महंगी और लग्जरियस हैं। यही नहीं इनकी कंपनी की देश भर में 900 ब्रांच और 3,078 बैंक खाते हैं। ये संपत्ति उसने मेहनत से नहीं बल्कि जालसाज़ी और धोखेबाज़ी से कमाई है।

ईडी के मुताबिक, कुंडू की संपत्ति पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, असम, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, राजस्थान, झारखंड और आंध्र प्रदेश में है। इस ग्रुप ने पिछले कुछ सालों में 15,400 करोड़ रुपय की संपत्ति जमा की है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में शाहरुख की टीम केकेआर को भी रोज वैली ने 2012-13 में स्पॉन्सर्ड किया था। 

 


रोजवैली की शुरुआत त्रिपुरी से हुई थी वहां गौतम कुंडू के भाई काजल कुंडू ने कंपनी की शुरुआत की थी। भाई की मौत के बाद गौतम कुंडू कोलकाता आ गए और दमदम स्थित एक गैराज में काम करने लगे। इसी दौरान उन्होंने कुछ चिटफंड कंपनियों के एजेंट के तौर पर कार्य शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी खोल ली। गौतम ने कारोबार अपने नाम कर लिया। गौतम ने कारोबार की दिशा ही बदल दी और स्कीम को आशीर्वाद के नाम से चलाने लगा। कारोबार को पश्चिम बंगाल से आगे ओडिशा और अन्य राज्यों में भी फैलाया।

सेबी ने बताया कि 2006-07 में रोज वैली के नाम पर कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपए का ही था, लेकिन 2009-10 में यह 1271.98 करोड़ रुपए का हो गया। 2011 में सेबी ने रोज वैली रीयल एस्टेट के मनी कलेक्शन पर रोक लगा दी।
Read more ...

Thursday, 28 January 2016

देश में यहां पर बनेंगी पहली 20 स्मार्ट सिटीज

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने पहली 20 स्मार्ट सिटीज का ऐलान कर दिया है। नायडू के मुताबिक, कॉम्पिटीशन के आधार पर इन शहरों का सिलेक्शन हुआ है। इस लिस्ट में यूपी, बिहार और प. बंगाल जैसे राज्यों से एक भी शहर नहीं है। जबकि एमपी से तीन शहर इसमें शामिल हैं। मोदी सरकार ने पिछले साल अगस्त महीने में 97 ऐसे शहरों का नाम बताया था।


ये 20 सिटीज, जिन्हें फर्स्ट फेज में बनाया जाएगा स्मार्ट:
1. भुवनेश्वर 2. पुणे 3. जयपुर 4. सूरत 5. कोच्चि 6. अहमदाबाद 7. जबलपुर 8. विशाखापट्टनम 9. सोलापुर 10. दावणगेरे 11. काकीनाड़ा 12. नई दिल्ली, 13 इंदौर, 14. कोयम्बटूर,15. बेलगाम, 16. उदयपुर, 17. गुवाहाटी, 18. लुधियाना 19. चेन्नई 20. भोपाल

कैसे होगी प्रोजेक्ट फंडिंग और क्यों है स्मार्ट सिटीज पर फोकस:
फर्स्ट फेज में 20 और अगले हर दो साल में 40-40 शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए सिलेक्ट किया जाएगा। हर स्मार्ट सिटी को अगले पांच साल तक केंद्र सरकार हर साल 100 करोड़ रुपए देगी। अरबन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री के कॉन्सेप्ट नोट के मुताबिक, देश में अभी शहरी आबादी 31 फीसदी है, लेकिन इसकी भारत के जीडीपी में हिस्सेदारी 60 पर्सेंट से ज्यादा है। एक अनुमान है कि अगले 15 साल में शहरी आबादी की जीडीपी में हिस्सेदारी 75 पर्सेंट होगी। इस वजह से 100 स्मार्ट सिटीज बनाने का टारगेट रखा गया है।

सिलेक्शन के बाद क्या होगा?
 मंत्री के मुताबिक, सिलेक्ट शहरों को पहले साल 200- 200 करोड रुपए और बाद में तीन साल तक 100-100 करोड़ दिए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए 48000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। स्पेशल प्रोजेक्ट बनाया गया है जिसमें केंद्र और स्टेट गवर्नमेंट की हिस्सेदारी रहेगी।
Read more ...

Wednesday, 27 January 2016

बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर, ये है टॉप 10 अमीरों की लिस्ट

 माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर दूसरी दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। वेल्थ-एक्स कंपनी द्वारा जारी की गई सबसे अमीर लोगों में आईटी की दुनिया के बादशाह गेट्स 87.4 अरब डॉलर यानी करीब 5.9 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ नंबर एक पर हैं।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंडीटेक्स फैशन ग्रुप के अमाचिओ ओर्टेगा है जिनके पास 4.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है।
तीसरे स्थान पर ब्रेकशिरे हथवे के वॉरेन बफेट हैं जिनके पास 4.1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है।
> चौथे स्थान पर 3.8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ अमेजन के जैफ बेजॉन हैं।
> पांचवें स्थान पर 3.2 लाख करोड रुपये की संपत्ति के साथ कोच इंडस्ट्रीज के डेविड कोचल हैं।
> छठे स्थान पर कोच इंडस्ट्रीज के चार्ल्स कोच हैं।
> सातवें स्थान पर ओरेकल कॉरपोशन के लैरी एलिसन हैं।
> आठवें स्थान पर फेसबुक के मार्क जकरबर्ग हैं जिनकी संपत्ति 2.9 लाख करोड़ रुपये है।
> लिस्ट में ब्लूमबर्ग ग्रुप के माइकल ब्लूमबर्ग को नौवां स्थान और दसवां स्थान रिटेल कंपनी आईकेईए के इनग्वार कम्पर्ड को मिला है।
Read more ...