Social Profiles

Monday, 15 February 2016

वैलेंटाइन्स डे पर इस लड़के ने कुछ इस तरह गर्लफ्रेंड के उड़ा दिए होश

वैलेंटाइन्स डे पर एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज करने के अंदाज में कुछ ऐसा मजाक किया जिसे देखकर उसकी गर्लफ्रैंड के होश ही उड़ गए।

साउथैंप्टन के रहने वाले 24 वर्षीय ब्रैड होम्स की गर्लफ्रैंड का नाम जैनी डैवीस है। जैनी 22 साल की है। वह पोर्ट्समाउथ में रहती है। वैलेंटाइन डे पर ब्रैड ने जैनी को अपने सामने बुलाया। वह उसके सामने ही अपने घुटनों के बल बैठ गया। बड़े प्यार के साथ ब्रैड ने जैनी का हाथ थामा। ब्रैड ने पहले ही ये सब रिकॉर्ड करने के लिए अपने फोन के कैमरे को ऑन कर लगा दिया था। इसके बाद उसने अपनी जेब से व्हाइट बॉक्स भी निकाला। इस घटना का एक विडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस दौरान जैनी काफी इमोशनल हो रही थी। विडियो में उसके इमोशन्स देखे जा सकते हैं। लेकिन तभी ब्रैड कुछ ऐसा करता है, जिससे उसके होश उड़ जाते हैं।

देखें विडियो:

No comments:

Post a Comment